मास्टर्स एथलेटिक्स: स्वस्थ, सकारात्मक, और सम्मानजनक पृौढ अबस्था
मास्टर्स एथलेटिक्स : स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानपूर्ण वृद्धावस्था का सशक्त अभियान — बलवन्त सिंह बिष्ट1 सदस्य, देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन2, उत्तराखण्ड "उम्र शरीर की हो सकती है, लेकिन उत्साह, साwहस और संकल्प की नहीं।" हमारे समाज में अक्सर यह माना जाता है कि 60 या 70 वर्ष की आयु के बाद व्यक्ति को केवल आराम करना चाहिए। परन्तु आज विश्वभर में लाखों वरिष्ठ नागरिक इस धारणा को बदल रहे हैं। वे दौड़ रहे हैं, ऊँची कूद लगा रहे हैं, गोला और भाला फेंक रहे हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस प्रेरणादायक अभियान का नाम है— मास्टर्स एथलेटिक्स । मास्टर्स एथलेटिक्स क्या है? मास्टर्स एथलेटिक्स 35 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का अंतरराष्ट्रीय आंदोलन है। इसमें खिलाड़ियों को पाँच-पाँच वर्ष के आयु वर्गों—35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+, 65+, 70+, 75+, 80+, 85+, 90+, 95+ और 100+—में विभाजित किया जाता है। इससे समान आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा होती है। इन प्रति...